आमतौर पर बालों का टूटना या झड़ना एक आम समस्या है। खराब जीवनशैली और अनहेल्दी खानपान के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं। आज के समय में अधिकांश लोग इस समस्या से प्रभावित हैं। सिर्फ यही नहीं अधिक तनाव, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, रूसी, बीमारी, थॉयरायड असंतुलन सहित कई अन्य कारणों से भी बाल झड़ने की समस्या उत्पन्न होती है। हर उम्र के लोग बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या से परेशान हैं। कुछ लोग अपने बालों में अधिक कलर, डाई और ब्लीचिंग का इस्तेमाल करते हैं। इसके चलते बाल तेजी से टूटने लगते हैं। मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल असंतुलन के कारण भी महिलाओं में यह समस्या बढ़ जाती है। हालांकि हर व्यक्ति में बाल टूटने के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। अगर आप भी अपने टूटते बालों से परेशान हैं, तो घर पर बने इस तेल को लगाने से आपके बाल स्वस्थ और चमकदार हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस खास तेल के बारे में।