लेटिन नाम – Cassia Occidentalis कुल – Caesalpiniaceae अंग्रेजी नाम – Negro Coffee स्थानीय नाम – कसौंदी संस्कृत – अरिमर्द, कासारी, कर्कश कासमर्द का परिचय / Kasmard in Hindi यह एक प्रकार की फैली हुए छोटी झाड़ी होती है | ये बरसात में बहुत उग आते है | इसकी शाखाएं मुलायम रेखा वाली और हलके बैंगनी रंग की होती है | पते गोल, बरछी के आकार के ऊपर के तरफ मखमली और नीचे के बाजू कुछ खुरदरे रहते है | इसके फुल गुच्छों में रहते है | फलियाँ लम्बी, मोटी और चपटी होती है | एक को काली कसौदी कहा जाता है | यह अधिक उत्तम होता है | स्वरुप – क्षुप 2 से 3 फ़ीट ऊँचा होता है | यह अधिकतर वर्षा ऋतू में पैदा होता है | काण्ड – परिखा युक्त होता है | पत्र – इसके पत्र 6 से 12 इंच लम्बे होते है | इन पत्रों में 4 से 5 जोड़े लटवाकर होते है | पत्तों की जड़ों में फूली हुई ग्रंथि होती है | पुष्प – इसके फुल पीतवर्णी 2 से 4 इंच व्यास के मंजिरियों में लगे रहते है | फली – 4 से 5 इंच लम्बी चपटी होती है | बीज – प्रत्येक फली में 10 से 30 बीज होते है | बीच में परदे होते...